जयपुर में फैक्ट्रियों से पकड़ा चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार:लाखों रुपए का सामान और कार बरामद, तीनों बदमाशों पर कई केस दर्ज

जयपुर में फैक्ट्रियों से कपड़ा चोरी करने वाली गैंग को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों बदमाशों से बदमाशों से चोरी किया गया लाखों रुपए का कपड़ा और वारदात में प्रयोग ली गई एक कार को रिकवर किया हैं। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें वह जेल जा चुके हैं। मामला मुहाना थाने का है। डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि मामले में राजू दास (27) पुत्र कल्याणदास स्वामी निवासी ग्राम चैनपुरा थाना डिग्गी नुक्कड जिला टोक हाल निवासी रामबाबू यादव का मकान नंबर 05 अनिता कॉलोनी मुहाना, निर्मल सिह उर्फ कान्हा पुत्र पप्पू कोठारी रावणा राजपूत निवासी ग्राम लुहारा थाना निवाई सदर टोंक हाल निवासी मकान नंबर 23 श्याम नगर बी मदरामपुरा पुलिस थाना मुहाना जयपुर और महेंद्र मीना (19) पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम निमेडा थाना फागी जयपुर हाल निवासी मकान नंबर 23 श्याम नगर बी मदरामपुरा पुलिस थाना मुहाना जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। टवेरा में कपड़ा चोरी करने आए
डीसीपी साउथ ने बताया कि 5 सितंबर को पीड़ित मुकेश चौधरी ने एक रिपोर्ट थाने में दी गई। जिसमें बताया कि उसकी फैक्ट्री दादा की दुकान के पास प्लाट नंबर 9 अशोक विहार डिग्गी मालपुरा रोड पर है। 4 सितम्बर को फैक्ट्री में तीन बदमाश टवेरा कार लेकर आए और कपड़ा चोरी कर ले गए। सीआई मुहाना गुर भूपेन्द्र सिंह के सुपरविजन में उनके थाने की टीम जिसमें कान सिंह,शिव सिंह, लोकेश, ओमप्रकाश डोबर, राजेश और भंवर लाल थे, ने जांच शुरू की। सीसीटीवी से पहचान में आए
पुलिस टीम ने मुहाना इलाके में फैक्ट्रियों में कपड़ा चोरी की सभी वारदातों के फुटेज देखना शुरू किया। एक टीम क्राइम सीन पर पहुंची और बदमाशों के आने-जाने के रूट के कैमरे देखे गए। एक फुटेज में नजर आया कि बदमाश एक टवेरा कार तीन लोग आए। तीनों फैक्ट्री से 12 बोरे भरकर कपड़ा चुराकर ले गए। बदमाशों के रूट के कैमरे देखने पर पता चला कि सभी प्रोफेशनल चोर है। बदमाश पुलिस की कार्यशैली से वाकिफ है क्योंकि बदमाशों ने घटना में पुलिस से बचने के सारे हथकंडे अपनाए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *