भारतीय सेना के वीर शहीदों के सम्मान के साथ ही पृथ्वी पर हरियाली बढ़ाने का संदेश लेकर रविवार को वज्र रन 2025 में धावकों ने दौड़ लगाई। नेवटा स्थित आरआरपीसी डेरा अश्व में संपन्न हुई वज्र रन में देश के कोने-कोने से करीब 3000 रनर्स ने हिस्सा लिया जिनका साथ देने के लिए सेना के जवान भी शामिल हुए। वज्र रन में बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी और अभिनेता सिकंदर खरबंदा भी रनर्स को मोटिवेट करने के लिए मौजूद रहे। रेस डायरेक्टर कर्नल राजीव बग्गा, वज्र रन के फाउंडर प्रवीण बजाज, निशा बजाज, टीम लीडर रक्षन बजाज, इनफ्रूट इवेंट्स एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर अनुज गुरेजा, शगुन गुरेजा व सौरभ गुरेजा एवं टीम ने सभी विजेता रनर्स को मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। अन्त में प्रत्येक रनर ने पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने में अपना सहयोग दिया। वज्र रन के फाउंडर प्रवीण बजाज व निशा बजाज ने बताया कि ग्रीनर टुमारो और रन फॉर मार्टियर्स थीम पर सम्पन्न इस फन और एंड्यूरेंस रेस वज्र रन 2025 में आम दौड़ से अलग कई एक्टीविटीज हुई, जिनमें नॉर्मल रन के अलावा जिग जैग ट्रैक रेस, बॉक्स जंप और लॉन्जेस शामिल रहे।
4 किमी वेटरन श्रेणी की शौर्य पथ में 1, 2 और 3 किमी पर नॉर्मल रन के अलावा रनर्स ने 4 किमी जिग जैग ट्रैक पर दौड़ लगाई। 4 किमी की अग्नि पथ दौड़ में 1 किमी पर 50 मीटर लांजेस, 2 किमी पर 10 बॉक्स जंप, 3 किमी पर 25 मीटर प्लैंक वॉक हुई। 7 किमी की वायु पथ श्रेणी में 2 किमी पर 50 मीटर लांजेस, 4 किमी पर 10 बॉक्स जंप, 6 किमी पर 25 मीटर प्लैंक वॉक में रनर्स ने परफॉर्म किया।
10 किमी की रुद्र पथ में 3 किमी पर 50 मीटर लांजेस, 6 किमी पर 10 बॉक्स जंप, 9 किमी पर 25 मीटर प्लैंक वॉक हुई। वज्र रन के विजेताओं के लिए कुल 10 लाख रुपए की प्राइस मनी रखी गई, जिसमें हर केटेगरी में प्रथम विजेता को मैडल के साथ ही 21 हजार, द्वितीय विजेता को 15 हजार और थर्ड पोजिशन पर आने वाले विनर्स को 11 हजार के कैश प्राइज दिए गए। वज्र रन से प्राप्त आय की 10 प्रतिशत राशि सेना के शहीद परिवारों के लिए भेंट की गई।


