झालावाड़ में चौरसिया समाज ने एक समारोह आयोजित कर अधिवक्ता राजेंद्र कुमार चौरसिया और कीर्ति चौरसिया का अभिनंदन किया। राजेंद्र चौरसिया को बार एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर सम्मानित किया गया, जबकि कीर्ति चौरसिया ने राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। समाज की महिला प्रतिनिधि अनिता चौरसिया ने बताया कि झालावाड़ निवासी अधिवक्ता राजेंद्र कुमार चौरसिया अभिभाषक परिषद झालावाड़ की कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद पर सर्वाधिक मतों से निर्वाचित हुए हैं।
वहीं, कीर्ति चौरसिया ने राज्य स्तरीय पंच गौरव कार्यक्रम के तहत आयोजित गागरोन दुर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इन दोनों की उपलब्धियों पर चौरसिया समाज झालावाड़, चौरसिया महासभा राजस्थान प्रांत के स्थानीय प्रतिनिधियों और महिला मंडल चौरसिया समाज झालावाड़ की ओर से उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर चौरसिया समाज झालावाड़ पंचायत अध्यक्ष रूपनारायण चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश चौरसिया, जगदीश चौरसिया, महेश चौरसिया, भवानीशंकर चौरसिया, प्रकाश चंद चौरसिया सहित महिला मंडल से नीतू चौरसिया, रोशनी चौरसिया, शोभा चौरसिया, अनीता चौरसिया और लक्ष्मी चौरसिया आदि उपस्थित रहे।


