जयपुर में मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर 1.89 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। कुरियर से उसके नाम अवैध पार्सल आने को लेकर बताया गया। साइबर सेल में शिकायत के साथ कॅरियर खत्म करने की धमकी देकर रुपए ऐंठ लिए। भट्टाबस्ती थाने में पीड़ित युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- भट्टाबस्ती निवासी एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसके मोबाइल पर एक अननान मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कुरियर कंपनी से बोलना बताया। उसके नाम से आए एक अवैध पार्सल के बारे में बताया। आधार नंबर का मिस यूज करने की दिल्ली साइबर सेल में शिकायत की जानकारी दी। उसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने को लेकर धमकाया। कॅरियर खत्म करने की धमकी देकर उसके बैंक अकाउंट की जानकारी ली। डरा-धमकाकर 1.89 लाख रुपए ट्रांसफर करवाकर ऐंठ लिए। बार-बार रुपयों की डिमांड करने पर ठगी का एहसास हुआ। भट्टाबस्ती थाने में पीड़ित ने मोबाइल नंबर के आधार पर मामला दर्ज करवाया।


