राज्यस्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में झालावाड़ के रूपनगर पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 पदक जीते हैं। इसमें तीन गोल्ड, 10 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। कोटा में आयोजित 8वीं राजस्थान स्टेट रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में रूप-नगर पब्लिक स्कूल झालावाड़ के 17 स्टूडेंट्स ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया। इसमें 3 गोल्ड, 10 सिल्वर व 5 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर झालावाड़ जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल की प्रिंसिपल दीप शिखा अग्रवाल व स्केटिंग के कोच दुर्गेश गौतम ने बताया कि अंडर-5 आयु वर्ग में रिंक रेस-1200 मीटर में अयांश अग्रवाल व अंडर-9 आयु वर्ग में रिंक रेस-2500 मीटर में नित्या अनन्ता परिहार व अंडर-14 आयु वर्ग में रिंक रेस-2500 मीटर में उत्कर्ष ने गोल्ड मेडल प्राप्त किये। इसके अलावा 100 मीटर रिंक रेस में अयांश अग्रवाल, 200 मीटर रिंक रेस में ख्याति,नित्या अनन्ता परिहार, आरव कोठारी, गार्गी नागर, 300 मीटर रिंक रेस-1 में गार्गी नागर, 400 मीटर रिंक रेस में ख्याति, कयान राज पारीक, 500 मीटर रिंक रेस में लविका पारेता, दिव्यांशी शक्तावत व गार्गी नागर ने सिल्वर मेडल प्राप्त किये। इसी के साथ रूहान कोठारी, उत्कर्ष चिकारा, परिधि ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। कोटा में बेहतर प्रदर्शन के बाद मंगलवार को जब विजेता टीम झालावाड़ पहुंची तो स्कूल परिवार ने सभी विजेताओं को माला पहनकर सम्मान किया और सभी का मुंह मीठा कराया। साथ ही स्कूल परिवार की ओर से विजेताओं के अभिभावकों को बधाई दी गई। बाद में झालावाड़ जिला कलेक्टर सभी विजेता स्टूडेंट्स को अपने आफिस में बुलाकर माला पहना कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह बड़ा गर्व का विषय है। इस प्रकार की प्रतियोगिता में झालावाड़ के स्टूडेंट्स ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है।जिला कलेक्टर ने सभी को बधाई दी।


