जयपुर में युवक को मारी गोली:लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद, डराने के लिए पहले किए हवाई फायर

जयपुर में लेन-देन के विवाद में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। डराने के लिए हमले से पहले हवाई फायर किए गए। घायल युवक का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। दौलतपुरा थाना पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया- दौलतपुरा के बिलौंची पंचायत के सर गांव में सोमवार रात फायरिंग की वारदात हुई थी। स्थानीय निवासी पूरन गुर्जर के पीठ में गोली लगने पर उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। घटनाक्रम के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8:30 बजे रिश्तेदार लगने वाले युवक से ही उसकी रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने पर रिश्तेदार ने अपने साथियों को बुला लिया। हमलावरों ने डराने-धमकाने के लिए पहले दो हवाई फायर किए। जिनसे बचने के लिए पूरन गुर्जर वहां से भागा। हमलावरों ने भागते समय फायरिंग की। गोली उसके पीठ में लगने से वह लहूलुहान हालत में रोड पर गिर गया। जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। हॉस्पिटल स्टाफ की ओर से मंगलवार शाम दौलतपुरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मेडिकल सूचना पर हॉस्पिटल पहुंचकर पीड़ित पूरन के पर्चा बयान दर्ज किए। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *