जयपुर में रिड्यूस,रीयूज,रीसाइक्लिंग पर चर्चा करेंगे 38 देशों के प्रतिनिधि:केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया फोरम का उद्घाटन, 1000 से ज्यादा लोग हो रहे शामिल

एशिया और प्रशांत क्षेत्र का 12वां रीजनल रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकल (RRR) और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम आज से जयपुर में शुरू हो गया है। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फोरम का उद्घाटन केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान यूडीएच मिनिस्टर झाबर सिंह खर्रा, मध्यप्रदेश के अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय समेत कई मंत्री, अधिकारी, उद्योग जगत के नेता और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस बार फोरम का मुख्य विषय ‘रियलाइजिंग सर्कुलर सोसाइटीज टूवर्डस एचीविंग एसडीजी एंड कार्बन न्यूट्रैलिटी इन एशिया पैसिफिक’ रखा गया है। इसमें 38 देशों के 1000 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। फोरम का उद्देश्य सर्कुलर इकोनॉमी और रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकल को मुख्यधारा में लाने के लिए नीतिगत चर्चाओं और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। फोरम की मुख्य विशेषताएं फोरम में 15 केंद्रीय मंत्रालयों, सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, 60 से अधिक शहरों, 40 से अधिक व्यवसायों और 120 से अधिक एक्सपर्ट स्पीकर्स की भागीदारी हो रही है। यह भारत में दूसरी बार हो रहा है, इससे पहले 2018 में इंदौर में इसका आयोजन हुआ था। पिछला फोरम 2023 में कंबोडिया में हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *