डॉ किरोड़ी मंत्री है या नहीं किसी को नहीं पता:पायलट बोले- ना उनसे काम करवाया जा रहा ना दिया जा रहा, प्रदेश में एक बड़ा कंफ्यूज मैसेज जा रहा

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि डॉ किरोडी लाल मंत्री है या नहीं यह किसी को नहीं पता। सरकार ना उन्हें काम दे रही है ना उनसे काम करवा रही है। आपस में इतना खिंचाव है कि सरकार का बड़ा कंफ्यूज वाला मैसेज प्रदेश में जा रहा है। पायलट ने कहा कि राजनीति में शब्दावली का प्रयोग सोच समझ कर करना चाहिए। सरकार का पहला साल बहुत महत्वपूर्ण होता है, लेकिन उन्होंने सिर्फ इसे गंवाया है। सचिन पायलट जयपुर से पाली जाते वक्त अजमेर के अशोक उद्यान पर रुके थे। जहां कांग्रेसियों के द्वारा उनका स्वागत भी किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि एनएसयूआई इकाई ने एक अच्छा कार्यक्रम किया है। साइकिल यात्रा के माध्यम से नौजवानों को जागरुक कर रहे हैं। एक अच्छा संदेश समाज में जा रहा है। सबका प्रोत्साहन करने के लिए आज पाली जा रहा हूं। देश प्रदेश में नशे और नशे की लत को दूर रखने के लिए मोटिवेट करने की जरूरत है। सरकार का लच्चर रवैया इस प्रकार की घटना को अंजाम दे रहा बिजयनगर रेप- ब्लैकमेल कांड के सवाल पर पायलट ने कहा कि सवा साल से राजस्थान में बीजेपी की सरकार है। जो सरकार ने दावे किए और आंकड़े प्रस्तुत किए है। लेकिन हकीकत यह है कि लॉ एंड ऑर्डर, महिला उत्पीड़न इस प्रकार के घिनोने अपराध बढ़ रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने सिर्फ आश्वासन ही दिया है। लेकिन जो प्रशासन पर पकड़ होनी चाहिए और पुलिस के ऊपर प्रभावशाली तरीके से सरकार का नियंत्रण होना चाहिए उसमें कमी दिखती है। सख्ती की भी कमी है। उनकी प्रायोरिटी भी अलग है। दुख की बात है कि जब इस प्रकार के प्रकरण जब सामने आते हैं समाज और लोगों में आक्रोश है। हमारी पार्टी ने विधानसभा के अंदर और बाहर मुद्दे को उठाया है। लेकिन जो सरकार का लच्चर रवैया है, उसी का परिणाम है कि इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। विपक्ष की भूमिका पर किए गए सवाल पर पायलट ने कहा कि कांग्रेस के सभी लोगों ने इस मुद्दे को उठाया है। न्याय मांगने की गुहार सरकार से लगाई है। लेकिन जो रिएक्शन और रिस्पांस है जिस तरीके से सरकार को काम करना चाहिए वह नहीं किया गया। अभी भी जो सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए वह नहीं हो रही है। सरकार ने अपना पहला साल गवाया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा निशाना साधने के सवाल पर पायलट ने कहा कि इस प्रकार के आरोप लगाना सही नहीं है। सवा साल सरकार को हो चुके हैं। अभी भी कांग्रेस को कोसना और गालियां देना और नेताओं को भलाबुरा कहना शोभा नहीं देता। सवा साल में अब तक क्या किया सिर्फ पहले की योजनाओं को बंद किया है। नौकरी, लॉ एंड ऑर्डर, महंगाई और निवेश को लेकर सिर्फ घोषणा हुई है। पहला साल बड़ा महत्वपूर्ण होता है। सरकार ने अपना वह समय गंवाया है। डॉ किरोड़ी मंत्री है या नहीं किसी को नहीं पता, पायलट ने कहा कि सरकार में आज कौन मंत्री है, कौन नहीं यह मालूम नहीं है। आपस में इतना खिंचाव है, इतने सारे सत्ता के केंद्र बन गए हैं। ब्यूरोक्रेसी हावी हो रखी है। डॉ किरोडी लाल मीणा मंत्री है या नहीं यह किसी को पता नहीं, ना तो उन्हें रखा जा रहा, ना उन्हें हटाया जा रहा, ना उनको काम दिया जा रहा, ना उनसे काम करवाया जा रहा, लेकिन फिर भी वह मंत्री है। तो यह जो असमंजस है वह किस लिए है क्या मजबूरियां है। सरकार में डिपार्टमेंट है शपथ दिलाई किसी व्यक्ति को तो उससे काम करवाओ। या तो उन्हें फ्री कर दो दोनों काम नहीं कर पा रहे हैं। इतने सारे पुराने नेता हैं नए को बचा नहीं पा रहे आपस में इतना खिंचाव है। सरकार का बड़ा कंफ्यूज वाला मैसेज प्रदेश में जा रहा है। राजनीति में शब्दों का सोच समझकर उपयोग करना चाहिए राजनीति में भाषा को लेकर किए गए सवाल पर पायलट ने कहा कि राजनीति में जो हम लोग बोलते हैं उसे जनता सुनती है। तो बहुत सोच समझ कर शब्दावली का प्रयोग करना चाहिए। अब कुछ दिन पहले सदन के अंदर स्वर्गीय इंदिरा गांधी को लेकर जो बातें बोली गई वह अशोभनीय थी। यह बात कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं पूरे देश के लिए है। ऐसी व्यक्ति जिसने अपने देश के लिए शहादत दी हो उनके प्रति निर्यात्मक टिप्पणी करना बड़ा गलत था। लेकिन मुझे लगता है कि हर व्यक्ति को अपने शब्दों का सोच समझकर उपयोग करना चाहिए। किसी के प्रति मान सम्मान आधार प्रकट नहीं कर सकते छोटी और ओछी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। भाजपा के नेतृत्व में आपस में खींचतान पायलट ने कहा कि राजस्थान में जो सरकार बनी पिछले विधानसभा चुनाव के बाद बहुमत मिलने के बाद से ही लगातार जनता को निराशा देखने को पड़ी है। भाजपा का जो नेतृत्व है उसमें आपस में बहुत खिंचाव है। दिल्ली, जयपुर, राजस्थान में कई सत्ता के केंद्र बन गए हैं। इसका संकेत साफ दिखाई देता है कि जब गवर्नेंस और प्रशासन का प्रभाव पड़ता है, तो इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। कांग्रेस में खिंचाव को लेकर पायलट ने कहा कि हमारे पूरे विधायक दल एक जुट से जनता के मुद्दों को रक्षा कर है। विधानसभा में भी हम मजबूती से बात को रखते हैं। कांग्रेस की ताकत यही है कि हम एक मासबेस पार्टी है। सबको साथ लेकर चलते हैं। इसका लाभ अगले 4 साल बाद हमें मिलेगा। जिसको जो जिम्मेदारी दी गई है वह बखूबी से उसको निभा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *