साइबर सुरक्षा जागरुकता किताब का विमोचन:सामाजिक मान-मर्यादा का नुकसान, आपराधिक प्रवृत्ति का विकसित होना, परिवार में मनमुटाव, डिप्रेशन का जिक्र किताब में

कोटा शहर के मनोवैज्ञानिक व लेखक वरुण रस्सेवट ने साइबर सुरक्षा जागरूक व साइबर ठगी को रोकने के लिए एक किताब लिखी है। इस किताब का विमोचन बूंदी के महाराव वंशवर्धन सिंह के द्वारा किया गया। साइबर ठगी से होने वाले नुकसान के बारे में इस किताब में जिक्र किया गया है। जिसमें की सामाजिक मान मर्यादा का नुकसान, अपराधिक प्रवृत्ति का विकसित होना और परिवार में मनमुटाव, डिप्रेशन होना बताया गया है। लेखक वरुण रस्सेवट ने बताया कि साइबर अपराध रोकथाम के लिए लोगों में अधिक से अधिक जागरूकता हो इसके लिए साइबर सुरक्षा किताब का लेखन किया गया। किताब विमोचन पुलिस महानिरीक्षक कोटा रेंज रवि दत्त गौड़ और बूंदी के महाराव वंश वर्धन सिंह के द्वारा किया गया। वरुण ने इस किताब को लिखने का उद्देश्य बताया कि आज की डिजिटल दुनिया में साइबर सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। अधिकांश कार्य ऑनलाइन व इंटरनेट के माध्यम से होते हैं जिससे हमारी आर्थिक बैंकिंग वह व्यक्तिगत जानकारी भी डिजिटल खतरे के दायरे में है। साइबर क्राइम वर्तमान युग में एक आम घटना है जो हर व्यक्ति के जीवन में घटित हो सकती है। अधिकांश लोग इस समस्या को झेलने के बावजूद चुपचाप बर्दाश्त कर रहे हैं ओर अपनी सामान्य दिनचर्या में लग जाते हैं। साइबर क्राइम से होने वाली ठगी के नुकसान या तो छोटे होते हैं या फिर लाखों करोड़ों रुपए के भी हो सकते हैं। जिसके चलते आर्थिक हानि ही नहीं बल्कि सामाजिक मान मर्यादा का नुकसान हो सकता है वही अपराधिक प्रवृत्ति भी विकसित हो सकती है। परिवार में मनमुटाव, डिप्रेशन और सुसाइड जैसी प्रवृत्ति भी उत्पन्न हो सकती है। साइबर क्राइम और भी कई तरह के दुष्परिणाम की वृद्धि का कारण हो सकता है। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम एक भयानक वह बहुत विकट समस्या का रूप लेगा इसे लगातार जागरूक रखना और बचाव तकनीक की जानकारी रखना बेहद आवश्यक है किताब में इन्हीं सब बातों के बारे में लिखा गया है और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। साइबर क्राइम से बचाव के लिए कोटा शहर और ग्रामीण पुलिस के सहयोग से कोटा शहर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूक अभियान कई वर्षों से चलते आ रहे हैं। जिसकी शुरुआत 2018 में पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के सहयोग से हुई थी। इस अभियान में वरुण की पत्नी दीपिका सिंह का बराबर सहयोग रहा। नितिन भंडारी दिनेश शर्मा भी इस अभियान में शुरुआत से बराबर साथ दे रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *