जयपुर में रिश्तेदार युवक के नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी रिश्तेदार ने उसका किडनैप किया। पिछले एक साल तक डरा-धमकाकर बंधक बनाकर रखकर देहशोषण किया। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को ढूंढ निकाल आरोपी रिश्तेदार को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया- शिवदासपुरा के रहने वाले परिजनों ने दिसम्बर-2024 में नाबालिग बेटी की किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया था। शिकायत में बताया- उनकी 15 साल की बेटी किसी काम से बाहर गई थी। जिसके बाद से वह रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। नाबालिग लड़की के गुम होने पता चलने पर पुलिस की ओर से तुरंत किडनैपिंग का मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीमों के काफी प्रयास के बाद भी किडनैप नाबालिग का पता नहीं चला। पिछले दिनों पुलिस को किडनैप नाबालिग के फरीदाबाद में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने फरीदाबाद में दबिश देकर नाबालिग लड़की को ढूंढ निकाला। नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज करने पर रेप का पता चला। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। जिसके बाद आरोपी रिश्तेदार को अरेस्ट किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया।


