जयपुर में लॉन्च होगा अक्षय कुमार की फिल्म का गाना:स्काई फोर्स फिल्म मेंसाथ दिखेंगे वीर पहाड़िया, चौमूं पैलेस में होगा इवेंट

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और डेब्यू कर रहे एक्टर वीर पहाड़िया अपनी फिल्म स्काई फोर्स के नए गाने ‘माये’ काे जयपुर में लॉन्च करेंगे। यह लॉन्च इवेंट जयपुर के पास स्थित चौमूं पैलेस में बुधवार को आयोजित किया जाएगा। यह गाना फिल्म स्काई फोर्स के प्रचार का हिस्सा होगा। जो मैडॉक प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई जा रही है। अक्षय कुमार इस समय चौमूं पैलेस में फिल्म भूत बंगला की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान ब्रेक ब्रेक लेकर अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया के साथ मिलकर इस गाने का लॉन्च करेंगे। मुंबई में लॉन्च हुआ था ट्रेलर स्काई फोर्स एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शौर्य की कहानी को दिखाएगी। इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया गया था। ‘स्काई फोर्स’ से वीर पहाड़िया अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं। दोनों फिल्म में भारतीय वायु सेना के अधिकारियों की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान के बीच हुई एयर वॉर की सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म के 2 मिनट 48 सेकेंड के ट्रेलर में शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं और एयर वॉर सीन्स भी कमाल के लग रहे हैं। ट्रेलर में सारा अली खान की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में वह वीर पहाड़िया की प्रेमिका का किरदार निभा रही है।. इसके अलावा निम्रत कौर और शरद केलकर भी इस फिल्म में अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर ने किया है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, अमर कौशिक और ज्योति देशपांडे ने मिलकर किया है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर 24 जनवरी 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों रिलीज होने के लिए तैयार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *