जयपुर में वॉटर एक्सपो, नई तकनीक दिखाई गईं:देश और प्रदेश की कई कंपनियां हुई शामिल, 5000 से ज्यादा विजिटर्स ने की शिरकत

तीन दिवसीय ‘वॉटर एक्सपो 2025’ का रविवार को जेएलएन मार्ग स्थित इंटरटेनमेंट पैराडाइज में समापन हुआ। एक्सपो का आयोजन वॉटर ट्रेड एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ने किया। इस एक्सपो में 100 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए और 5000 से ज्यादा विजिटर्स ने हिस्सा लिया। समापन के अवसर पर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा- सभी को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, साथ ही पानी में मौजूद प्राकृतिक मिनरल्स को सुरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। एक्सपो के मीडिया प्रभारी पीयूष यादव ने बताया- ‘वॉटर एक्सपो 2025’ ने स्वच्छ जल की महत्ता और नई तकनीकों को प्रदर्शित करते हुए लोगों में जागरूकता बढ़ाई है। आयोजन को व्यापारियों और जनता दोनों का सकारात्मक समर्थन मिला। एक्सपो में देश और प्रदेश की कई नामी कंपनियों ने अपनी प्रदर्शनी लगाई। विजिटर्स के लिए प्रतिदिन लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेताओं को उपहार मिले। विधायक ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
विधायक कालीचरण सराफ और सांसद मंजू शर्मा ने भी एक्सपो का अवलोकन किया और व्यापारियों का मनोबल बढ़ाया। विधायक सराफ ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि पारीक, सचिव ज्ञानी कुमावत, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, उपाध्यक्ष कमल शर्मा, आशुतोष मातवा, मीडिया प्रमुख पीयूष यादव और अजय पारीक ने अतिथियों का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *