हेरोइन और डोडा पोस्त के साथ तीन गिरफ्तार:39.68 किलो चुरा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

हनुमानगढ़ की टाऊन पुलिस ने तीन आरोपियों को हेरोइन और डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों ही कार्रवाई को अलग-अलग अंजाम दिया है। फिलहाल तीनों तस्करों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। टाऊन थाने के उपनिरीक्षक रणवीर सिंह ने गश्त के दौरान रावतसर मेगा हाईवे पर शेरगढ़ तिराहे पर चक 14 केएसपी के पास बाइक पर जा रहे एक युवक को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इस पर पीछा कर पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 4.39 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम करण पुत्र बाबूलाल भाट निवासी वार्ड 02 मुण्डा बताया। दूसरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक ज्योति ने गश्त के दौरान नहर के पास से भंवरलाल उर्फ भंवर पुत्र राजाराम बिश्रोई निवासी वार्ड नं. 11 गांव कुदसू थाना पांचू तहसील नोखा जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर उसके पास से 17 किलो 785 ग्राम पोस्त चुरा बरामद हुआ। तीसरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक रणवीर सिंह ने गश्त के दौरान चैनाराम उर्फ चेना पुत्र रामप्रताप बिश्रोई निवासी चक 1 जीएसएमआर पंचायत गोडू थाना बज्जू जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर उसके पास से 21 किलो 900 ग्राम पोस्त बरामद किया। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *