जयपुर में एक युवक के साथ मारपीट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामूली कहासुनी के बाद सुपारी देकर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसके हाथ-पैर तुड़वा दिए। आरोपी रामलाल योगी से सुपारी लेकर भूर सिंह मीणा ने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी मेहंदीपुरा बालाजी चले गए। रास्ते में इस दौरान रील बनाते रहे। घटना श्याम नगर थाना इलाके की है। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया- 4 जनवरी को महिला ने एक रिपोर्ट दी की उसका पति दिलीप कुमार और जीजा शिवकुमार के साथ रात 10.45 बजे विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के नीचे कुछ बदमाशों ने मारपीट की। मारपीट करने वाले बदमाश बिना नम्बर की काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में आए बदमाशों ने डंडे, सरिए से मेरे पति और जीजा के साथ मारपीट कर दोनों हाथ व दोनों पैर के को तोड़ दिया। शिकायत मिलने पर श्याम नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। सीआई श्याम नगर दलवीर सिंह और उनकी टीम के द्वारा मौके पर और मौके से करीब 1 किलोमीटर के दायरे में 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिस से बदमाशों की जानकारी सामने आई। जिस पर पुलिस ने रामलाल योगी, उदयराज योगी, भूर सिंह मीणा को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक आरोपी भूर सिंह के पैर में चोट लग गई। पूछताछ में निम्न तथ्यों का हुआ खुलासा आरोपी रामलाल योगी तथा उदयराज योगी विवेक विहार मैट्रो स्टेशन के नीचे अंडे का ठेला लगाता है। इसके पास में ही पीड़ित भी अपने ठेले लगाते हैं। इससे रामलाल योगी की बिक्री नहीं हो रही थी। आरोपी रामलाल योगी ने पीड़ितों के ठेलों को वहां से हटाने के लिए अपने जानकार भूर सिंह मीणा को 20 हजार रुपए की सुपारी दी। आरोपी भूर सिंह मीणा बहुत ही शातिर किस्म का व्यक्ति है। आरोपी करौली, धौलपुर, दौसा, भरतपुर के रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करता है। एसयूवी गाड़ियां किराए पर लेकर मौज-मस्ती करवाता है। भूर सिंह मीणा ने अपने दोस्तों के साथ मानसरोवर से किराए पर स्कोर्पियो गाड़ी ली। पीड़ित के हाथ-पैर तोड़कर मेहन्दीपुर बालाजी चले गए थे। बदमाशों ने बताया- वह पश्चाताप करने के लिए मंदिर गए थे।


