भारतीय सेना की ओर से जयपुर में ‘जयपुर वेटरन्स ऑनर्स रन’ हो रहा है। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे 21 किलोमीटर मैराथन का फ्लैग ऑफ किया गया। यह मैराथन रामनिवास बाग से JLN मार्ग पर तीन अलग-अलग कैटेगरी (21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर) में हो रही है। इस आयोजन को देखते हुए सिंधी कैंप स्टैंड से आने-जाने वाली बसों को भी डायवर्ट किया गया है। दिल्ली-आगरा रूट पर जाने वाले भारी वाहनों को भी अन्य रूटों से डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस दौरान आमजन से समानांतर रास्तों का उपयोग करने की अपील की गई है। जयपुर वेटरन्स ऑनर्स रन में हाफ मैराथन (21.1 किमी) सुबह 6 बजे से शुरू हो गई है, जबकि 10 किमी दौड़ 7 बजे से और 5 किमी दौड़ 7:15 बजे से शुरू होगी। 21.1 किमी के लिए कट-ऑफ 3 घंटे 15 मिनट, 10 किमी के लिए 1 घंटा 45 मिनट है। 5 किमी के लिए कोई कट-ऑफ नहीं है। मैराथन से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…


