हाईकोर्ट की दोनों वकील संगठनों के चुनाव में बढ़ी सरगर्मी:RHC लॉयर्स एसोसिएशन में 26, एडवोकेट्स एसोसिएशन में 35 प्रत्याशी, मतदान 11 को

राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर पीठ से जुड़े दोनों प्रमुख वकील संगठनों – राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन (RHCLA) और राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन (RHCAA) के चुनाव में रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों संगठनों का मतदान 11 दिसंबर को होगा, जिसमें कुल 61 प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में हैं।​ राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन का चुनाव RHCLA के द्विवार्षिक चुनाव 2025-27 के लिए नामांकन के दूसरे दिन 6 दिसंबर को कुल 26 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा किए। रिटर्निंग ऑफिसर मोतीसिंह राजपुरोहित ने नामांकन प्राप्ति की सूची जारी की।​ इनमें – अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशी:​ उपाध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशी:​ महासचिव पद के लिए 3 प्रत्याशी:​ सहसचिव पद के लिए 3 प्रत्याशी कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी पुस्तकालय सचिव पद के लिए 3 प्रत्याशी कार्यकारिणी सदस्य के लिए 10 प्रत्याशी: आकांक्षा चौधरी (ई-मेल के माध्यम से प्राप्त), अनुपम गोपाल व्यास, अक्षया शुक्ला, दिग्विजय टाक, कृष्ण कांत व्यास, मनोज कुमार, मनीषा फोफलिया, नंदीपना गहलोत, प्रियंका बोराणा, विरम सिंह राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन का चुनाव RHCAA जोधपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी हेमंत श्रीमाली ने बताया वर्ष 2025-27 के चुनाव में शनिवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि तक दो प्रत्याशियों – महासचिव पद के लिए शक्तिसिंह कुम्पावत और सहसचिव पद के लिए पंकज कुमार ने अपने नाम वापस ले लिए। कुल 37 में से अब 35 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।​ चीफ रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमाली व चुनाव अधिकारी अर्जुनराम चौधरी एवं दिनेश कुमार शर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी भंवर सिंह पातावत के अनुसार 11 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए कुल चार मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। हेरिटेज बिल्डिंग परिसर में तीन और न्यू हाईकोर्ट बिल्डिंग परिसर में एक मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा। न्यू हाईकोर्ट परिसर में एक केंद्र पर लगभग 75 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि शेष मतदाता हेरिटेज बिल्डिंग परिसर में वोट डालेंगे।​ नाम वापसी के बाद पदवार प्रत्याशियों की स्थिति इस तरह है- अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी:​ धनराज वैष्णव, रणजीत जोशी और सुरेन्द्रसिंह राठौड़ उपाध्यक्ष पद के लिए 8 प्रत्याशी:​ बुधाराम चौधरी, गजेन्द्रसिंह तंवर, कृपाराम सोलंकी, लक्ष्मीनारायण माथुर, मनोज सिंह, मांगीलाल, पुखराज गोदारा, शैतानराम चौधरी महासचिव पद के लिए 5 प्रत्याशी शेष:​ अनिल सुराणा, कल्याणसिंह विश्नोई, मंडल दत्त कल्ला, विजय चौधरी, विक्रमसिंह राठौड़, (शक्तिसिंह कुम्पावत ने नाम वापस लिया) पुस्तकालय सचिव पद के लिए 4 प्रत्याशी:​ अरायाना खानम तंवर, कीर्ति सोनी, शारदा विश्नोई, शिवानी वैष्णव सहसचिव पद के लिए 8 प्रत्याशी शेष:​ भारतेंदू पंवार, दीपाराम चौधरी, लालसिंह, नीतू गुड़िया, पुखराज गहलोत, संदीप सिंह चौहान, शीतल शर्मा, तक्षेंद्र शर्मा। (पंकज कुमार ने नाम वापस लिया) कोषाध्यक्ष पद के लिए 8 प्रत्याशी:​ गोपालसिंह चारण, हरीचरण प्रजापत, मोहन लाल गोदारा, मुरली सैन, प्रदीप जैन, राम निवास, सोनिका शर्मा, विजय शर्मा चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशी नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद सभी 35 प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव प्रचार में सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट परिसर में किसी भी प्रकार के पोस्टर, बैनर या प्रचार सामग्री पर सख्त प्रतिबंध लगाया है। प्रत्याशी अपने समर्थकों से व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।​ केवल वे अधिवक्ता मतदान कर सकेंगे जो 2021 तक नामांकित हैं और जिन्होंने बार काउंसिल ऑफ राजस्थान से प्रैक्टिस सर्टिफिकेट का नवीनीकरण करा लिया है।​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *