जयपुर में हवा में उड़ते नजर आए हनुमानजी:अजमेर में बीच सड़क दिखाई तलवारबाजी; पाली में शोभायात्रा में दिखी लव जिहाद की झांकी

राजस्थान में रामनवमी के मौके पर मंदिरों में भव्य आयोजन किए गए। प्रदेश भर के मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई। प्रदेश के कई शहरों में शोभायात्राएं निकाली गई। जयपुर की शोभायात्रा में हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग को लेकर झांकी सजाई गई। इसमें हनुमानजी हवा में उड़ते नजर आए। अजमेर में कलाकारों ने बीच सड़क पर तलवारबाजी दिखाई। झुंझुनूं में रामनवमी के जुलूस में महिलाओं ने डांस किया। मेहंदीपुर बालाजी में हनुमानजी को अलग-अलग फ्लेवर के केक का भोग लगाया गया। टोंक में कड़ी सुरक्षा के बीच शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक कार्यक्रमों में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की भी तैनाती की गई थी। शोभायात्रा में हाथी-घोड़े शामिल
जयपुर में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सूरजपोल अनाज मंडी से शाम 4 बजे शुरू हुई यह यात्रा चांदपोल बाजार स्थित ठिकाना श्रीरामचंद्रजी मंदिर तक पहुंची। मंदिर को अलौकिक सजावट से संवारा गया। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े और बग्गी शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शोभायात्रा में शामिल हुईं। इससे पहले सुबह 11 बजे ठाकुरजी महाराज का पंचामृत अभिषेक किया गया। दोपहर बाद राजभोग आरती हुई। राजस्थान में रामनवमी के आयोजनों से जुड़े PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *