जयपुर में 10 शख्सियतों ने दिखाया अपने हुनर का दम:’दस का दम’ थीम पर हुए कार्यक्रम में द टेन मोस्ट पॉवरफुल पीपुल ऑफ राजस्थान की घोषणा हुई

जयपुर में राजस्थान ड्रीम्स की ओर से मंगलवार को होराइजन टॉवर स्थित वन 8 कम्यून में हुए कार्यक्रम में द टेन मोस्ट पॉवरफुल पीपुल ऑफ राजस्थान की घोषणा की गई। ‘दस का दम’ थीम पर हुए इस कार्यक्रम में हॉस्पिटैलिटी, फैशन, क्राफ्टमैनशिप, एंटरप्रेन्योर्स सहित राजस्थान की विभिन्न क्षेत्रों की 10 शख्सियतों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर सुरभि गुप्ता एवं फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में इन शख्सियतों का किया सम्मान राजस्थान ड्रीम्स के डायरेक्टर गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली शख्सियतों में बॉलीवुड फैशन डिजाइनर पल्लवी सेठी, होटेलियर अंशुल भार्गव व अमित सरीन, गारमेंट एक्सपोर्टर विशाल लाडिया, लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस के डायरेक्टर दीपक बैद, बिजनेस टायकून नकुल कंछल, वन 8 कम्यून के ओनर शुभम जैन, यंग एंटरप्रेन्योर पृथ्वीपाल सिंह, गेट ईपे के मेंटोर अरिहंत जैन, बिजनेसमैन कुणाल माहेश्वरी शामिल रहे। सामाजिक समस्याओं के निवारण में अमूल्य योगदान फाउंडर गौरव प्रताप सिंह ने बताया- द टेन मोस्ट पॉवरफुल पीपुल ऑफ राजस्थान का यह आठवां सीजन है। अब तक राजस्थान की 80 हस्तियों को यह अवॉर्ड दिया जा चुका है। ये शख्सियतें वर्ष पर्यन्त समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान और अन्य सामाजिक समस्याओं के निवारण में अपना अमूल्य योगदान देती हैं। इस अवसर पर सभी गणमान्यजनों ने एक स्वर में सामाजिक कार्यों को गति देने और समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान में अपनी सहभागिता बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *