जयपुर में 113 किलो का 5 फीट लंबा केक काटा:10 मंजिला केक के साथ स्वादिष्ट डेजर्ट्स ने भी मेहमानों का दिल जीत लिया

जयपुर की मशहूर अवन बेकरी ने अपनी 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया। प्रतिष्ठा बैंक्वेट्स में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की नामचीन हस्तियों, केक लवर्स और बेकरी प्रेमियों ने शिरकत की। संस्थापक मयंक गोपालिया ने अपने 10 साल के सफर और सफलता की कहानी साझा करते हुए लोगों के प्यार और मेहनत के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया- कैसे अवन बेकरी ने नवाचार और गुणवत्ता के जरिए शहर में अपनी अलग पहचान बनाई। इस मौके पर 251 पाउंड्स (113 किलो) वजन का 5 फीट लंबा केक काटा गया। जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। जश्न में 10 मंजिला केक के साथ मिलेट्स कुकीज और अन्य स्वादिष्ट डेजर्ट्स ने भी मेहमानों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में शहर के मशहूर आरजे ने मंच पर आकर टीम को बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बेकिंग से जुड़े रोचक तथ्यों को साझा किया गया। इससे उपस्थित लोग बेकरी की अनोखी दुनिया से रूबरू हुए। बेकिंग के इन दिलचस्प पहलुओं ने इस आयोजन को और खास बना दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *