जयपुर पुलिस ने साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई कर 25 करोड़ का ऑनलाइन सट्टा पकड़ा है। कालवाड़ व भांकरोटा इलाके में स्थित फ्लैट्स में चल रहे अवैध कारोबार पर दबिश देकर 8 सटोरियों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने ब30 बैंक अकाउंट को सीज कर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स को जब्त किया है। पहली कार्रवाई एडि.डीसीपी (वेस्ट) आलोक सिंघल ने बताया- ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कालवाड़ थाना पुलिस ने अपने इलाके में ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर दबिश दी। पुलिस टीम ने 13 मोबाइल, एक आईफोन, एक लेपटॉप, एक टेबलेट, 11 सिमकार्ड व 3 बड़ी एलईडी, 10 बैंक पासबुक, 39 एटीएम कार्ड, 7 चैकबुक, 5 पेनकार्ड, 3 यूपीआई स्कैनर व 2 वाईफाई राउटर जब्त किए। जांच में 15 करोड़ के सबूत मिले। कार्रवाई के दौरान कुल 25 बैंक अकाउंट सीज करवाए गए है। यहां आरोपी मोहित कुमार (27) निवासी लाडनू नागौर, दीपक सैनी (26) निवासी खण्डेला सीकर व कम्बाला प्रवीण कुमार (22) निवासी दुर्ग छत्तीसगढ हाल सिकाकोलम आंधप्रदेश को कालवाड़ थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी कालवाड़ के मांचवा गांव स्थित सुशांत सिटी में फ्लैट लेकर रहते है। दूसरी कार्रवाई भांकरोटा पुलिस ने अवैध कारोबार से संचालित फ्लैट पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 मोबाइल, 6 लेपटॉप व 14 हिसाब-किताब के रजिस्टर जब्त किए गए है। जांच में 10 करोड़ के फ्रॉड के सबूत मिले है। पुलिस ने 5 बैंक अकाउंट और 20 यूपीआई आईडी सजी करवाई है। यहां आरोपी ऋषिकांत जोशी उर्फ चिमु (21) निवासी कोतवाली सीकर, सुमित चौधरी (28) निवासी नाडी का फाटक मुरलीपुरा, विकास मेघवाल (27) निवासी चिडावा झुंझुनूं, रमेश जाट (21) निवासी खुनखुना नागौर व मुकेश कुमार (24) निवासी लोसल सीकर को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार पांचों आरोपी भांकरोटा इलाके में ओरचिट अपार्टमेंट में रहते है।


