शहर के बोरखेड़ा थाना इलाके में एटीएम से लूट में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में तीन बदमाश एटीएम के अंदर घुसकर मशीन को गैस कटर से काटते हुए दिखाई दिए है। हैरानी की बात ये ही बदमाश गैस कटर के लिए एक बड़ा सिलेंडर भी अपने साथ लाए थे। जिसे मौके पर ही छोड़ गए। वारदात के समय बदमाशों ने एटीएम का शटर लगा दिया और तसल्ली से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अपनी पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने कपड़े से मुंह को बांध रखा था। बोरखेड़ा थाना सीआई देवेश भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। टीम को अहम सुराग मिले है।
ये था मामला
बदमाशों ने मानपुरा इलाके में बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के एटीएम में सेंघ लगाई थी। एटीएम में रखी 16 हजार 800 रूपए की नगदी लेकर फरार हो गए थे। गुरुवार सुबह चोरी का पता लगा। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड व FSL टीम को मौके पर बुलाया। बैंक अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शुरुआती जांच में एटीएम में अलार्म होना व सुरक्षा गार्ड नहीं लगा होना सामने आया था।


