पर्यटन विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार:उदयपुर में हुए राज्य स्तरीय समारोह में निकाली गई थी, चिकित्सा विभाग की झांकी रही द्वितीय

गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में निकाली गई झांकियों में पर्यटन विभाग को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शासन सचिव पर्यटन रवि जैन ने बताया कि पर्यटन विभाग की भारत की शान राजस्थान थीम पर आधारित झांकी को (ब) वर्ग विभागों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस झांकी के माध्यम से राजस्थान की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन धरोहर को भव्य रूप से प्रस्तुत किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को टीबी हारेगा, देश जीतेगा विषय पर निकाली गई झांकी के लिए द्वितीय स्थान मिला। कृषि विभाग की समन्वित कृषि प्रणाली एवं जैविक खेती मॉडल थीम वाली झांकी को तृतीय स्थान मिला। जिला स्तर पर बांसवाड़ा को प्रथम स्थान जिला (अ) वर्ग झांकियों में बांसवाड़ा जिले को आदिवासी धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल झांकी के लिए प्रथम स्थान मिला। डूंगरपुर जिले की आदिम संस्कृति और विरासत पर आधारित झांकी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बीकानेर जिले की झांकी, जिसमें ‘सोलर पार्क, हेरिटेज वॉक, एक पेड़ मां के नाम’ विषय को दर्शाया गया, इसे तृतीय स्थान मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *