जयपुर में 45 पुलिस अधिकारी सम्मानित:सराहनीय सेवाओं को लेकर पुलिस महानिदेशक शर्मा ने किया सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने प्रदेश के 45 पुलिस अधिकारियों एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट, उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक, डीजीपी डिस्क तथा प्रशस्ति-रोल प्रदान किए गए। वहीं मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को मिला विशेष सम्मान
समारोह में डीजीपी एसीबी गोविन्द गुप्ता, एडीजी एस. सेंगाथिर, बिपिन कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार वशिष्ठ, संयुक्त सचिव एनएससीएस नई दिल्ली, लता मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार, आईजी सीआईएसएफ नवज्योति गोगोई, विकास कुमार, अजयपाल लांबा, अंशुमन भौमिया, राहुल प्रकाश, अनिल कुमार टांक और डॉ. रवि सहित वरिष्ठ अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। डीआईजी, एसपी व एएसपी स्तर के अधिकारी भी सम्मानित उप महानिरीक्षक अजय सिंह, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, विकास शर्मा, मनोज कुमार, आनन्द शर्मा, राजन दुष्यंत, शंकर दत्त शर्मा, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, डॉ. दीपक यादव, उप सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय हर्षवर्धन अग्रवाल, राजर्षि राज वर्मा, ज्येष्ठा मैत्रयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनस्वी चौधरी, सुनीता मीना और वित्तीय सलाहकार डॉ. प्रीति शर्मा को भी पदक और प्रशस्ति पत्र दिया। मंत्रालयिक संवर्ग के 16 कर्मियों को प्रशंसा पत्र
मंत्रालयिक संवर्ग के 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र दिए गए। इनमें अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अंजू शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, अजय सिंह जेफ, महेन्द्र सिंह सोलंकी, देवकिशोर, वरिष्ठ सहायक भगवत सिंह मीना, गिरीश पाल सिंह, नयन राणावत, विजय सिंह भाटी, द्रोपति स्वामी, भूपेन्द्र सिंह, गणेश राम बिजारनिया, कनिष्ठ सहायक सुमित गोदारा, सीता जाखड़, मोहित व्यास और राहुल यादव शामिल हैं। समारोह में डीजीपी श्री अनिल पालीवाल, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस वीके सिंह, हवा सिंह घुमरिया, बीएल मीना, रूपेंद्र सिंह, आईजी परम ज्योति सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *