जालंधर में एक्सीडेंट में दंपती की मौत:बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी बाइक को टक्कर, घरेलू सामान लेकर लौट रहे थे दोनों

जालंधर जिले में फिल्लौर के तलहण रोड पर देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। उनकी बाइक को सामने से आ रही बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान इंदरा कॉलोनी निवासी ओमा शंकर और उनकी पत्नी इंदू देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दंपती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पेंटर था मृतक ओमा शंकर मृतक ओमा शंकर के भाई मनोज ने बताया कि ओमा शंकर पेंटर का काम करते थे और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। देर रात दोनों किरयाना की दुकान से घरेलू सामान लेकर घर लौट रहे थे। जब वह नंगल गेट के पास पहुंचे तो फिल्लौर की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बेकाबू होकर घूम गई और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीएमसी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया सूचना मिलने पर थाना फिल्लौर से ड्यूटी अधिकारी सब इंस्पेक्टर गोबिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *