जयपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग में क्रेक:ट्रैफिक डायवर्ट किया, आसपास का इलाका खाली कराया गया; गिरने से रोकने के लिए क्रेन का सहारा

जयपुर के मालवीय नगर स्थित सेक्टर 9 के पास अमित भारद्वाज पेट्रोल पंप के सामने आज निर्माणाधीन 5 मंजिला बिल्डिंग में दरारें आ गईं। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। नगर निगम, जेडीए (जयपुर विकास प्राधिकरण) और सिविल डिफेंस के जवान मौके पर पहुंचे है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में मिट्टी खिसकने से पूरी बिल्डिंग में दरारें आई हैं। सूचना मिलने पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास की इमारतों और इलाके को खाली करवा दिया। साथ ही, यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को भी डायवर्ट कर दिया गया। बिल्डिंग को सहारा देने के लिए मौके पर 2 क्रेन लगाई गई है, ताकि बिल्डिंग गिर ना जाए। स्थानीय बीजेपी नेता और महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन सुमन शर्मा ने कहा-गनीमत रही कि समय रहते बिल्डिंग में हुई इस तकनीकी खामी का पता चल गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जेडीए और नगर निगम की टीम सिविल डिफेंस के साथ मिलकर बिल्डिंग का निरीक्षण करेगी और जरूरत पड़ने पर पूरी बिल्डिंग को गिराया भी जा सकता है। अब देखिए, मामले से जुड़ी 5 PHOTOS…
पास में संचालित होता है हॉस्पिटल जानकारों का मुताबिक, जेडीए जोन-1 के एरिया में आ रही इस बिल्डिंग का निर्माण बिना नक्शा मंजूर करवाए किया जा रहा था। इस बिल्डिंग में बेसमेंट के अलावा ग्राउंड फ्लोर और समेत कुल 5 मंजिला निर्माण किया जा रहा था। इस बिल्डिंग के बिल्कुल पास में एक अग्रवाल ईएनटी हॉस्पिटल संचालित है, जबकि बिल्डिंग के सामने सामने रोड पार करते ही पेट्रोल पंप है। बिल्डिंग के दूसरी तरफ एक कॉमर्शियल बिल्डिंग बनी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *