सर्विस रोड पर नहीं होंगे वाहन खड़े:झालावाड़ में नगर परिषद और यातायात पुलिस की सामूहिक कार्रवाई में बनाए चालान

झालावाड़ में नगर परिषद और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसआरजी अस्पताल के बाहर और मेडिकल लाइन की दोनों सर्विस लाइनों पर नो पार्किंग में खड़े 21 वाहनों के चालान काटे। यह कार्रवाई ‘क्लीन झालावाड़ ग्रीन अभियान 2025’ के तहत की गई। इस दौरान लोगों को सर्विस लाइनों पर वाहन खड़े न करने और दुकानें, ठेले या थड़ियां न लगाने की समझाइश भी दी गई, ताकि वे जागरूक हों। झालावाड़ अस्पताल के सामने से गुजर रहे नेशनल हाईवे 52 पर सर्विस रोड पर बड़ी संख्या में वाहनों के खड़े होने से पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस संयुक्त कार्रवाई से लोगों को काफी राहत मिली है। इस कार्रवाई में नगर परिषद निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, यातायात पुलिस प्रभारी आशीष कुमार, चंद्रमोहन, चंदर सिंह, नरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, तंवर सिंह और अभिषेक गुर्जर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *