जयपुर में 8th क्लास के स्टूडेंट ने घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह हरियाणा का रहने वाला था और यहां अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना सांगानेर की है। सांगानेर सदर थाना प्रभारी अनिल जैमन ने बताया- 8th क्लास के स्टूडेंट मोक्ष यादव ने सुसाइड किया है। वह अपनी बुआ के घर वाटिका रोड डेयरी योजना में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोक्ष यादव जानकी देवी स्कूल (प्रतापनगर) में पढ़ता था। स्कूल से आते ही उसने सुसाइड कर लिया। उसे फंदे पर लटका देख बुआ ने शोर मचाया। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा गया। महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर अपडेट की जा रही है-


