जयपुर में IVF और KPL सीरीज 007 का धमाकेदार आगाज:शानदार नाइट पार्टी में हुआ पोस्टर लॉन्च, खेल जगत की हस्तियां रहीं मौजूद

जयपुर में IVF और KPL सीरीज 007 की नाइट पार्टी ने शहर में रंग जमाया। इस भव्य आयोजन में खेल जगत की प्रमुख हस्तियों और खेल प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण IVF और KPL सीरीज 007 का पोस्टर लॉन्च रहा, जिसे उपस्थित अतिथियों ने बेहद सराहा। समारोह में KPL कमिश्नर सौरभ पटोदिया, सचिव अंकित गुप्ता और गवर्नर जितेन्द्र खंडेलवाल की विशेष उपस्थिति रही। कोर कमेटी के सदस्यों में कैलाश गुप्ता, वेणु गुप्ता, कमल कट्टा और सुनील मोदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। रात भर चले इस विशेष कार्यक्रम में संगीत, व्यंजन और लाइव प्रस्तुतियों का शानदार संगम देखने को मिला। आयोजकों ने आगामी सीजन को यादगार बनाने का वादा किया और सभी को इसका हिस्सा बनने का न्योता दिया। इस भव्य आयोजन ने आने वाले टूर्नामेंट की रोमांचक झलक पेश की, जो खेल और मनोरंजन का बेहतरीन संगम साबित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *