कक्षा आठवीं तक के बच्चों का 13 को अवकाश:जिला कलेक्टर ने सर्दी को देखते हुए जारी किए छुट्टी के आदेश

कोटा जिले में शीतलहर और बढ़नी सर्दी को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने सरकारी और प्राइवेट स्कूल के कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों की 1 दिन की छुट्टी बढ़ा दी है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश रहेगा। अब आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को 15 जनवरी से स्कूल में जाना है। बढ़ती हुई सर्दी को देखते हुए कोटा जिला कलेक्टर आदेश जारी किया है। जिसमें सरकारी प्राइवेट स्कूलों के अवकाश को 1 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। कक्षा 1 से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को अब 15 जनवरी से स्कूल में जाना होगा। वहीं शिक्षकों को स्कूल जाना होगा। जिला कलेक्टर ने पहले भी तीन दिन का अवकाश बढ़ती हुई सर्दी को देखते हुए आदेश जारी किए थे। जिसमें सरकारी प्राइवेट स्कूलो के अवकाश को 3 दिनो के लिए बढ़ा दिया गया था। कक्षा 1 से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की 9 जनवरी तक अवकाश था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *