जयपुर मे जगह-जगह कचरा, नगर निगम नहीं कर रहा समाधान:कॉलोनियों में सालों से नहीं उठाया गया कचरा, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं

जयपुर में नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है। दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू सेगमेंट के तहत शहर के अलग-अलग वार्डों से लगातार शिकायतें आ रही हैं। लेकिन शिकायतों के निस्तारण के लिए निगम का तंत्र निष्क्रिय बना हुआ है। मंदिरों के आसपास गंदगी के ढेर लगे हैं, सड़कों को कचरा पात्र बना दिया गया है। कचरा आमजन के स्वास्थ्य के लिए खतरा बनता जा रहा है। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें। वार्ड नंबर 78 के हरिजन बस्ती निवासी विशाल ने बताया कि गोवर्धनपुरी स्थित शिव मंदिर के पास सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। लंबे समय से यहां सफाई नहीं हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों को बदबू और गंदगी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 127 से अशोक अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि मालवीय नगर के विद्या मंदिर सेक्टर-3 के सामने सड़क को कचरा पात्र बना दिया गया है। पूरे दिन बदबू बनी रहती है। इसके साथ ही पास में स्थित एक जर्जर बिल्डिंग भी खतरे का कारण बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वार्ड नंबर 133 के मुकेश शर्मा ने बताया कि टोंक रोड स्थित नेहरू बाल उद्यान में कचरे का बड़ा ढेर जमा हो गया है। उनका कहना है कि करीब 15 से 20 दिनों से यहां कचरा साफ नहीं किया गया, जिससे गार्डन में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। वार्ड नंबर 72 के लाल जी सांड के रास्ते से भी गंभीर शिकायत सामने आई है। ललित कसाना ने बताया कि अमरचंद जी की गली में कृष्णा टावर के पास पिछले 5 सालों से कचरा नहीं उठाया गया है। अब कचरा गली से बाहर तक फैल चुका है, जिससे क्षेत्र की स्थिति और अधिक बदहाल हो गई है। वार्ड नंबर 84 से नवीन गौतम ने नगर निगम के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि गंदगी को लेकर दो बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने सवाल उठाया कि इतना टैक्स देने के बाद भी न तो नियमित सफाई हो रही है, न ही शिकायतों पर कोई सुनवाई। जयपुर में जन समस्याओं की लगातार सामने आ रही इन शिकायतों से साफ है कि नगर निगम की सफाई व्यवस्था और शिकायत निवारण प्रणाली सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है। ऐसे में अगर समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई। तो गंदगी और लापरवाही शहर की छवि के साथ-साथ आमजन की जिंदगी पर भी भारी पड़ सकती है। आप भी कर सकते है पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1. जयपुर में बदहाल सड़कें ,पानी भरने से हादसों का खतरा:मानसरोवर में वाटर पाइपलाइन टूटने से सप्लाई बाधित, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आ रही शिकायतें 2.जयपुर में स्कूल के सामने कचरे का ढेर:SMS में लाइन से परेशान लोग बोले- स्टाफ के लोग परिचितों को पहले दिखा रहे 3. जयपुर में नालियों के टूटे चैंबर,टूटी सड़कों से परेशान लोग:स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रहता है अंधेरा, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 4.जयपुर में सड़कों पर कचरा और बहता गंदा पानी:खुले बिजली के तारों से हादसों का खतरा; शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस 5.जयपुर की सड़कों पर लगे कचरे के ढेर:घाटगेट से मानसरोवर तक गंदगी का अंबार, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 6.जयपुर में सीवरेज के गंदे पानी से सेहत को खतरा:सड़कों पर लाइट बंद पड़ी, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 7.जयपुर में बढ़ता सीवरेज संकट, लाइनें चोक:खुदी सड़कें और गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान 8.जयपुर में सड़कों की हालत बदहाल, आमजन परेशान:हादसों का खतरा, शिकायतों के बावजूद नहीं मिल रहा स्थाई समाधान 9.जयपुर में समस्या बने खुले, टूटे-धंसे हुए सीवर चैंबर:आदर्श नगर और मानसरोवर में बढ़ा खतरा, जनता बोली- बुनियादी सुविधाएं बदतर 10.JDA में 17 साल से नहीं हुई प्लॉट की रजिस्ट्री:सड़कें दलदल में बदल चुकीं; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *