जयपुर मैराथन का इवेंट कलेंडर जारी, बनेंगे कई रिकॉर्ड:एक महीने तक चलेगा फिटनेस का महाअभियान, एक्टर मिलिंद सोमन बने ब्रांड एम्बेसेडर

एयू जयपुर मैराथन के 17वें संस्करण का आधिकारिक इवेंट कैलेंडर सोमवार को होटल संडे इन में लॉन्च किया गया। इस मैराथन का आयोजन वर्ल्ड ट्रेड पार्क और संस्कृति युवा संस्था की ओर से एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम को राजस्थान पर्यटन विभाग, राजस्थान खेल परिषद और राजस्थान युवा बोर्ड का भी समर्थन प्राप्त है। कैलेंडर लॉन्च के अवसर पर मैराथन से पूर्व आयोजित होने वाली एक महीने की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी रहे। उनके साथ संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा, एयू जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से धर्मेंद्र सिंह शेखावत सहित आयोजन से जुड़े कई अतिथि मंच पर मौजूद रहे। मैराथन के दौरान कई रिकॉर्ड बनेंगे। मैराथन का ब्रांड एम्बेसेडर बॉलीवुड एक्टर और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन को बनाया गया है। इसमें अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि जयपुर मैराथन का शहरवासियों को पूरे वर्ष बेसब्री से इंतजार रहता है। यह आयोजन जयपुर को स्वास्थ्य और वेलनेस के प्रति जागरूक बनाता है। अब यह मैराथन केवल जयपुर तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे देश में अपनी पहचान बना चुकी है। संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य एयू जयपुर मैराथन को सिर्फ एक खेल आयोजन न रखकर जयपुर की जीवनशैली का हिस्सा बनाना है, जहां फिटनेस आदत बने और स्वास्थ्य प्राथमिकता। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों की बेहतर तैयारी के लिए जयपुर रनर्स क्लब की ओर से शहर को चार अलग-अलग जोन में विभाजित कर प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गई है। मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2026 की मैराथन अब केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि एक समग्र फिटनेस मूवमेंट बन चुकी है। यह अभियान एक महीने से अधिक समय तक चलेगा और युवाओं, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स, फिटनेस प्रेमियों और आम नागरिकों को एक मंच पर जोड़ेगा। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है। विशेष रूप से ड्रीम रन में लगभग एक लाख प्रतिभागियों की ऐतिहासिक भागीदारी का अनुमान लगाया जा रहा है। मैराथन 2026 का प्रमुख कार्यक्रम कैलेंडर:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *