लुधियाना| सिविल लाइंस स्थित महाकाल मंदिर मुक्ति धाम में गुप्त नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य पर पं. करण शास्त्री के सानिध्य में श्रद्धा और भक्ति का अलौकिक संगम देखने को मिला। यहां महादेव के पावन शिवालय का साक्षात मां काली के स्वरूप में दिव्य शृंगार किया। इस विशेष शृंगार हेतु विशेष सामग्री गुलाबी नगरी जयपुर से मंगवाई गई थी। इसमें करीब 5 किलो गेंदे, गुलाब और सफ़ेद पुष्पों का मनोहारी उपयोग किया गया। यह दिव्य आभा पूरे क्षेत्र में आस्था और आध्यात्मिक आकर्षण का केंद्र बनी रही।


