49वां विराट धर्म सम्मेलन-महायज्ञ 3 फरवरी से

शहर के बाजवा नगर स्थित वेद निकेतन धाम में आगामी 3 फरवरी से सनातन धर्म की ज्ञान गंगा बहेगी। वेद निकेतन धाम पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाला 49वां विराट धर्म सम्मेलन-महायज्ञ और श्रीमद् भागवत महापुराण कथा इस बार भव्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। अनंत श्री विभूति 1008 महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज के पावन सान्निध्य में होने वाले इस समागम को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी सुंदर दास मोंगा, साहिल खुराना, ज्ञान चंद्र अग्रवाल और नरेश बंसल ने बताया कि 9 फरवरी तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महोत्सव में कथा व्यास रविनंदन शास्त्री अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा का गुणगान करेंगे। ट्रस्ट के सदस्यों के अनुसार भागवत कथा केवल श्रवण मात्र नहीं, बल्कि जीवन सुधारने का माध्यम है। आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ के निमंत्रण पत्र शहर के गणमान्य नागरिकों और धार्मिक संस्थाओं को वितरित किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *