उज्जैन | सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा रविशंकर नगर से होते हुए जयसिंहपुरा, लालपुल तक सड़क विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसका निरीक्षण बुधवार को निगम अध्यक्ष कलावती यादव द्वारा अपर आयुक्त पवनकुमार सिंह एवं अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि विजय चौधरी के साथ किया गया। निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के रहवासियों से चर्चा कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि चौड़ीकरण के दौरान रहवासियों को पेयजल, सफाई एवं पथ प्रकाश व्यवस्था जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े, ऐसी व्यवस्था निर्धारित की जाए।


