मुड़ागांव(कोरासी)| संकुल केन्द्र जरगांव के आश्रित हाईस्कूल, माध्यमिक, तथा प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने 14 नवंबर बाल दिवस तथा जनजातीय गौरव दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एफ एल एन कार्य दिवस पर प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों ने बुनियादी साक्षरता ज्ञान पर आधारित समस्त गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दिए। मानीटरिग कर रहे संकुल प्राचार्य चेतनलाल साहू तथा संकुल समन्वयक प्रेमनारायण ध्रुव सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों के जवाब से संतुष्ट नजर आये। जनजातीय पखवाड़ा पर बच्चों के द्वारा विविध गेम्स तथा रीलो कर्मा नृत्य से सबका मन मोह लिया। फैंसी ड्रेस स्पर्धा ने सबका ध्यान आकर्षित किया। राम, लक्ष्मण सीता, कृष्ण रुक्मणी,भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई, एकलव्य ने सबका ध्यानआकर्षित किया।


