स्काउट-गाइड ने बिना बर्तन खाना बनाया

कटगी| स्काउट गाइड के जिला स्तरीय बेसिक कैंप प्रशिक्षण का आयोजन 18 नवम्बर से 24 नवम्बर तक गिरौदपुरी में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पांचवें दिन का शुभारंभ योगाभ्यास से किया गया। योगाभ्यास के बाद सुबह का नाश्ता करने के पश्चात् ध्वज शिष्टाचार किया गया और शिविर संचालक शंकरलाल साहू और डॉ. जगदीश कुमार साहू के मार्गदर्शन में पैदल हाईक के लिए अपने अपने टोली के साथ खोज के चिन्ह को देखते हुए गंतव्य स्थान तक पहुंचे। हाईक के दौरान प्रशिक्षार्थियों को वन विद्या का शिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि वन विद्या क्या है, इसके क्या लाभ हैं और इसका उपयोग कैसे किया जा सकता है। प्रशिक्षार्थियों ने विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों और जीव-जन्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। हाईक के दौरान प्रशिक्षार्थियों ने अपने अपने टोली में बिना बर्तन से विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाए। इनमें पानपुरवा, भाटा भरता, आलू पराठा, भजिया, पताल भरता, भोजन, आदि शामिल थे। प्रशिक्षार्थियों ने इन व्यंजनों को बनाकर संचालक मंडल समक्ष प्रस्तुत किया। संचालक मंडल ने प्रशिक्षार्थियों के द्वारा बनाए गए व्यंजनों की भूरी – भूरी प्रशंसा की। प्रशिक्षार्थी भी बड़े उत्साह के साथ अपने कार्यों में लीन होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिविर में सहायक संचालक संजीव कुमार पटेल, जेआर बारले, बसंत कुमार कोसले, राजेंद्र मानिकपुरी, संतोष देवांगन, सुनील ब्राह्मणकर उपस्थित थे। गाइड विंग शिविर संचालक – पूर्णिमा भट्टाचार्य और सहायक संचालक- सरस्वती देवांगन, धात्री नायक भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *