जरूरतमंदों के बीच कंबलों का हुआ वितरण

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), बिरसा मुंडा विमानपत्तनम, रांची के कर्मचारियों ने सामाजिक दायित्व के तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। यह कार्यक्रम विमानपत्तन निदेशक विनोद कुमार के मार्गदर्शन में सभी कर्मचारियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पहल का उद्देश्य ठंड से राहत प्रदान करना और समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना था। विमानपत्तन निदेशक ने कहा कि एएआई न केवल विमानन सेवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में भी अग्रणी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *