जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री

मुरैना । मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लायंस क्लब मुरैना एलीट ने शुक्रवार को मानवीय सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। क्लब द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद एवं निर्धन लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें सहारा मिल सके। सेवा कार्य के अंतर्गत ज्ञानेश्वरी मंदिर, अभ्युदय आश्रम एवं बैरियर चौराहा ओवरब्रिज पर कंबल, रूम हीटर, शॉल, ऊनी वस्त्र, सूजी व बेसन के पैकेट, भोजन के पैकेट, चिप्स एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। इस अभियान में क्लब की अध्यक्ष लॉयन भारती मोदी, फाउंडर प्रेसिडेंट लॉयन इंजीनियर नीता बांदिल, सेक्रेटरी लॉयन ज्योति मोदी, कोषाध्यक्ष लॉयन मयूरी गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *