खरगोन | मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले तीन आरोपियों को न्यायालय ने पांच साल कैद की सजा सुनाई है। अपर लोक अभियोजक युवराज गुजराथी ने बताया मोतीपुरा निवासी ओमप्रकाश 13 मार्च 2022 को सब्जी मंडी में फल का ठेला लगाने जा रहा था। मोहन टॉकीज क्षेत्र में आरोपी हनीफ , शाहबाज उर्फ मॉडल और आवेश ने लोहे की रॉड, फर्शी और हाथ-पैरों से पीटकर घायल किया। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया था। जज मुकेश नाथ ने तीनों आरोपियों को दोषी पाते हुए पांच साल कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है।


