जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया

लुधियाना| सीमांत इलाकों में जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भगवान महावीर सेवा संस्थान ने गांव बालधानू (तहसील ठाकरकोटा, जिला रियासी) में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें चयनित जरूरतमंद परिवारों को राशन, घरेलू सामान और अन्य जरूरी सामग्री दी गई। इस दौरान संस्थान के समाजसेवियों और स्थानीय सहयोगियों को ‘अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में संस्थान के चीफ कोऑर्डिनेटर रतन लाल शर्मा, कोऑर्डिनेटर कपूर चंद शर्मा, सुदेश सिंह, गोविंद सिंह, ठेकेदार संजय सिंह, शिमेल सिंह, पंच सूरम सिंह और सरपंच दलीप शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्रिंसिपल रतन लाल शर्मा ने बताया कि संस्थान का मकसद सीमांत गांवों तक मानव सेवा पहुंचाना है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांव में एक नए सिलाई केंद्र की भी मंजूरी दी गई। इस केंद्र में महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *