कीर्तन कर संगत को निहाल किया

लुधियाना| सावन महीने की संग्राद और श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दुगरी स्त्री सत्संग सभा की ओर से एक आध्यात्मिक जप-तप समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत सैकड़ों महिलाओं ने एकजुट होकर श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ किया। इसके बाद सत्संग सभा की सभी महिलाओं ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इससे वातावरण गुरबाणी की मधुर धुनों और श्रद्धा से भर गया। संगत ने मिलकर वाहेगुरु का सिमरन किया और गुरु चरणों में अरदास की। सभा की सदस्यों ने जानकारी दी कि श्री हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व 19 जुलाई तक रोजाना पाठों की श्रृंखला (लड़ी) जारी रहेगी, जिसमें श्री सुखमणि साहिब, जाप साहिब और अन्य बाणियों का पाठ किया जाएगा। समागम के अंत में गुरु का अटूट लंगर सभी संगत को परोसा गया। महिलाओं ने पूरी सेवा भाव से लंगर तैयार किया और श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक सेवा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *