भास्कर न्यूज | सिनोधा ग्राम जरौद में सभी चार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं सरपंच ज्ञानसिंग पाल के सयुक्त सहयोग से बीते शनिवार को पहला न्योता भोज का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में रखा गया। जिसमें चावल, दाल, सब्जी के अलावा खीर, पूरी भी परोसी गई। जिससे छोटे बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर थी। इस प्रकार के आयोजन केन्द्र में पहली बार होने से, कुछ अलग ही माहौल देखते बन रहा था। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जानकी शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन ग्राम के व्यक्तियों द्वारा जन्मदिवस अन्य शुभ कार्यों के दौरान किया जाना चाहिए। जिसमें सभी बच्चों को आवश्यक पोषक तत्व मिलता हैं। सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक कुल दर्ज संख्या 115 हैं। जिसमें सभी को पोषण आहार दिया जाता है। सरपंच ने कहा इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आंगनवाड़ी आने बच्चों की संख्याओं में बढ़ौतरी होगी एवं को संतुलित आहार मिलेगा। इस आयोजन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुशीला साहू, हेमिन ध्रुव, धनेश्वरी गेन्डे, सहायिका सरोजनी वर्मा, अनीता गेन्डे, शकुन्तला घृतलहरे, ओमेश्वरि कुर्रे, पंच घनश्याम देवांगन, बालिकाएं, आकांक्षा देवदास, छोटा, मोक्ष साहू सहित आंगनवाड़ी के बच्चे, ग्रामवासी उपस्थित हुए।


