प्रेमाबाग से निकाली गई कलश यात्रा

बैकुंठपुर| प्रेमाबाग स्थित शिव मंदिर परिसर में राधे-राधे परिवार ने नव निर्मित राधाकृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के पहले श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कलश यात्रा का नेतृत्व मुख्य यजमान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल और उनकी पत्नी पार्षद साधना जायसवाल ने किया। यात्रा के दौरान जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कलश यात्रा के समापन के बाद नवनिर्मित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *