जर्जर कियोस्क पर चला UIT का बुलडोजर:आज 38 कियोस्क को तोड़ा, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

भीलवाड़ा शहर में जर्जर और खस्ता हाल कियोस्कों को हटाने की कवायद नगर विकास न्यास द्वारा शुरू कर दी गई है। इसके तहत आज नगर विकास न्यास के अतिक्रमण दस्ते द्वारा द्वारा शहर के गोपालपुरा रोड पर 38 कियोस्क ध्वस्त किए गए हैं। नगर विकास न्यास की इस कार्रवाई से कियोस्कों में व्यापार करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया हालांकि कोई विरोध कार्रवाई के दौरान नहीं देखा गया। 25 साल पहले आवंटन किया था नगर विकास न्यास तहसीलदार दिनेश कुमार ने बताया कि नगर विकास न्यास द्वारा 25 साल पहले शहर में कई कियोस्क का आवंटन किया गया था जो 10 साल की अवधि के लिए थे।इनकी अवधि 2011 में पूरी हो गई है और कई जर्जर हालत में हो गए हैं जिसमें कई लोग कब्जा करके रखे हुए थे कई लोग बिना अनुमति के लोग बिना अनुमति के कार्य कर रहे थे। आज 38 कियोस्क को तोड़ा गया इन जर्जर कियोस्क से नुकसान भी हो सकता था और जान-माल की घटना भी हो सकती थी,इन स्थितियों को देखते हुए कियोस्क निरीक्षण कर इन्हें गिरने के निर्देश दिए गए थे।इसके तहत आज नगर विकास न्यास द्वारा भोपालपूरा रोड पर कार्रवाई की गई है यहां पर 38 की कियोस्क को हटाया गया है।यूआईटी द्वारा कियोस्क हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।इस दौरान बड़ी संख्या में न्यास स्टाफ ओर पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *