जर्मनी की व्योमजा बोली—पाली का इतिहास- फूड एमेजिंग:शहर के बाजार में पैदल घूमे, जाना राजस्थान कल्चर, चखें फास्ट फूड

पाली। जर्मनी से अपने ग्रुप के साथ पाली घूमने आई जर्मनी की व्योमजा ने पाली के इतिहास, संस्कृति और यहां के फूड की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पाली के मंदिर काफी ऐतिहासिक हैं और यहां का कल्चर व लोग बेहद अच्छे हैं। खासकर यहां का फूड उन्हें बहुत पसंद आया। छात्रों के दल में आर्मेनिया, हेलसिंकी (फ़िनलैंड), बर्लिन (जर्मनी) सहित भारत के छात्र शामिल थे।

पाली का बाजार और फास्ट फूड बना खास अनुभव
व्योमजा ने बताया कि ग्रुप के साथ उन्होंने पाली के बाजार का जायजा लिया, जो उनके लिए बिल्कुल नया और यादगार अनुभव रहा। बाजार घूमने के दौरान उन्होंने कई जगह फोटो भी खींचे। इसके बाद उन्होंने मिर्ची बड़ा, समोसा जैसे स्थानीय फास्ट फूड का स्वाद चखा। उन्होंने कहा, “सच कहूं तो मैं खुद को लकी मानती हूं कि इंडिया घूमने का मौका मिला।”

स्वावलंबन फाउंडेशन का स्कूल देख हुईं प्रभावित
ग्रुप के साथ आई भव्या अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने पाली की धानमंडी स्थित स्वावलंबन फाउंडेशन द्वारा विशेष योग्यजनों के लिए संचालित स्कूल का भी अवलोकन किया। स्कूल की व्यवस्थाओं को देखकर वे काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि बिना किसी सरकारी मदद के एक एनजीओ द्वारा विशेष योग्यजन बच्चों के लिए इस तरह का काम किया जाना सराहनीय है। यहां बच्चों के लिए आधुनिक उपकरण और प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। फाउंडेशन के कार्यों की दी जानकारी
स्वावलंबन फाउंडेशन के वैभव भंडारी ने देसी- विदेशी मेहमानों को फाउंडेशन द्वारा अब तक विशेष योग्यजनों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी वीडियो के माध्यम से दी। कैसे उन्होंने विशेष योग्यजनों के हितों के लिए आवाज उठाई। सरकारी ऑफिसों में रैम्प का निर्माण करवाया। उनके लिए विशेष डिजाइन किए गए कपड़े सिलवाएं। फाउंडेशन की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सयोनी सोनी ने बताया कि दौरे के दौरान समानता, अवसर और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई। साथ ही दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं उनके समग्र विकास के लिए समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। केंद्र के विशेषज्ञों ने बौद्धिक अक्षमता से संबंधित छात्रों के प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया।
दल के प्रतिनिधि प्रांजल ने कहा कि केंद्र में शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। स्वावलंबन फाउंडेशन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *