ब्यावर में रिजर्वेशन विंडो बढ़ाने की मांग:डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, कांग्रेस प्रवक्ता ने समस्याओं से कराया अवगत

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजू भूतड़ा ने शुक्रवार को ब्यावर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित भवन और स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यावर के प्रवक्ता एवं पूर्व पार्षद राजेन्द्र तुनगरिया ने डीआरएम राजू भूतड़ा से मुलाकात की। उन्होंने यात्रियों को हो रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। तुनगरिया ने बताया कि ब्यावर के जिला बनने के बाद से यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। हालांकि, आरक्षण टिकट बुकिंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों को बिना टिकट के ही लौटना पड़ता है। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन विंडो की संख्या बढ़ाने की मांग की। इस पर डीआरएम राजू भूतड़ा ने आश्वासन दिया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही आवश्यक व्यवस्था की जाएगी और आरक्षण प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक भारती भारद्वाज, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर लेखराज मीणा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर स्वाति जैन, स्टेशन अधीक्षक अशोक आदरा और यातायात निरीक्षक कमल किशोर श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *