भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी आज जलालाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने सरहदी इलाकों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की l इस दौरान पानी के मुद्दे को लेकर राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि वह पंजाब सरकार के साथ नहीं बल्कि पंजाब के लोगों के साथ है l उन्होंने कहा कि हरियाणा को देने के लिए पंजाब के पास पानी नहीं है l लेकिन पंजाब की सरकार मौकापरस्त है l सोढ़ी ने कहा कि जब पंजाब के पानी का बंटवारा हुआ था l उस हिसाब के साथ जितना पानी उस समय नदियों में मौजूद था l उसका बंटवारा कर दिया गया l बटवारा होने के बाद अब हरियाणा और पानी मांग रहा है l अगर पंजाब के पास सरप्लस पानी है तो देने में कोई दिक्कत नहीं l जब पानी ही नहीं है तो कैसे दे दिया जाए l दिल्ली चुनाव हारने के बाद पानी का मुद्दा याद आया
राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि इस मामले को लेकर वह पंजाब के लोगों के साथ है l जबकि पंजाब सरकार के साथ उनका कोई वास्ता नहीं है l उन्होंने कहा कि जब हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा तब पानी के मुद्दे को लेकर वह कुछ नहीं बोले l राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि जब पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार थी और वह मंत्री थे l तब रेजोल्यूशन पास किया गया था कि वह SYL नहीं बनने देंगे और हरियाणा को पानी नहीं दिया जाएगा l लेकिन पंजाब की मौजूदा सरकार मौकापरस्त है l जब हरियाणा और दिल्ली में चुनाव लड़ा तब आम आदमी पार्टी कुछ नहीं बोली l जब दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी चुनाव हार गई तो अब इन्हें पानी का मुद्दा याद आ गया l


