हजारीबाग में ब्राउन शुगर तस्करी का पर्दाफाश:बड़ा बाजार से 5 तस्कर गिरफ्तार, 53 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एलिजाबेथ स्कूल के पास से पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। 11 मई की रात को गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 52.95 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन, 51,300 रुपए नगद, एक पिकअप वाहन और एक हुंडई कार भी जब्त की गई है। सभी आरोपी चतरा और हजारीबाग जिलों के रहने वाले गिरफ्तार आरोपियों में अंगदेश कुमार, संदीप कुमार, मोनू शेखावत, इमरान खान उर्फ राजा और शाहिद अली शामिल हैं। सभी आरोपी चतरा और हजारीबाग जिलों के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से बड़े बाजार क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। थाना बड़ा बाजार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी में एसडीपीओ अमित आनंद, बड़ा बाजार थाना प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, QRT टीम और रिजर्व गार्ड की टीम शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *