पलामू जिले में एक ईंट भट्ठा मजदूर की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई। चैनपुर थाना क्षेत्र के चोटहांसा गांव में सोमवार को मृतक की पहचान तालापारा गांव निवासी 45 वर्षीय राजेश भुइयां के रूप में हुई। मृतक की पत्नी सुखमनिया देवी ने बताया कि वह और उनके पति इटको गांव स्थित अजय मेंटल ईट भट्ठा पर काम करते थे। शनिवार दोपहर 12 बजे राजेश भुइयां कोयला फोड़ने वाले दो मजदूरों के साथ गए थे। उसके बाद वह लौटकर नहीं आए। सोमवार को मिला राजेश का शव परिजनों ने खोजबीन की। रविवार को चैनपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सोमवार को करीब 11 बजे भुतहा पहाड़ी के पास राजेश का शव मिला। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद किया गया। ईंट भट्ठा संचालक अजय चौधरी के अनुसार, आरोपी दोनों मजदूर लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना की रात से ही दोनों फरार हैं। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेजा।


