जलालाबाद में अवैध शराब का भंडाफोड़:230 लीटर लाहन और देसी की 20 बोतल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

फाजिल्का जिले के जलालाबाद की सदर थाना पुलिस ने मुखबिर खास द्वारा दी गई सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए गांव लामोचढ़ कलां में रेड कर करीब 230 लीटर अवैध कच्ची शराब (लाहन) और 20 बोतल अवैध शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है l जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जा रही है l गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड थाना सदर के एसएचओ अमरजीत कौर ने बताया कि पुलिस पार्टी लगातार गश्त पर है और नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अवैध शराब तैयार कर बेचने का धंधा करते हैं l जिस पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है l टीम ने लाहन की नष्ट हालांकि मामले में पुलिस ने करीब 230 लीटर अवैध कच्ची शराब (लाहन) और करीब 20 बोतल अवैध शराब बरामद की है l लाहन को नष्ट कर दिया गया है l जबकि आगे की कार्यवाही जा रही है l उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान राज सिंह और अजय कुमार के रूप में हुई है l जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *